जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
नॉर्मल तरीके से घूम रहे दो युवकों के पास से छह करोड़ के सोने के बिस्किट बरामद हुए है। एक—एक किलो के चार बिस्किट थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक हवाला कारोबार से जुड़े हैं।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह लेकटाउन थाने की गश्ती टीम ने बी ब्लाक स्थित झील के सामने दोनों युवकों को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। कोलकाता के लेकटाउन इलाके में करीब छह करोड़ रुपये मूल्य के सोने के बिस्किट के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान ओडिशा निवासी भगीरथ जाना और महाराष्ट्र निवासी अजीत महिता के रूप में हुई है।
पुलिस ने भगीरथ के पास से एक-एक किलो वजन के चार सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। इसके अलावा उनके पास से पुराने एक और दो रुपये के नोट भी मिले हैं।
एक ही रंग का रेनकोट और हेलमेट
दोनों ने एक ही रंग का रेनकोट पहन रखा था और हेलमेट लगाया हुआ था। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की। पूछताछ के बाद तलाशी लेने पर भगीरथ के पास से सोने के बिस्कुट बरामद हुए।
विधाननगर के पुलिस आयुक्त राठौर अमित कुमार भारत ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के हावाला कारोबार से जुड़े होने का संदेह है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

