जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। देहरादून के एलआईयू इंस्पेक्टर का निधन हो गया। देहरादून में निरीक्षक एलआईयू के पद पर नियुक्त निरीक्षक मनोज मनराल का बुधवार को हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके पार्थिव शव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करी। पुलिस लाइन देहरादून में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री ने इंस्पेक्टर के परिवार को सांत्वना दी।

इंस्पेक्टर मनराल के निधन से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। आईजी, एसएसपी ने दिवंगत मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की कामना की। पुलिस महकमे से मिली जानकारी के अनुसार
दिवंगत मनोज मनराल मूल रूप से जनपद अल्मोड़ा के रहने वाले थे। अपने सौम्य/शालीन व्यवहार की वजह से पुलिस महकमे में उनकी एक अलग छवि थी। वे अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे। वर्ष 2002 में एसआई एलआईयू के पद पर पुलिस विभाग में उनकी नियुक्ति हुई थी और पिछले वर्ष अक्टूबर 2025 से जिला देहरादून में निरीक्षक एलआईयू के पद पर कार्यरत थे।

अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस लाइन, देहरादून में उत्तराखण्ड पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ निरीक्षक (अभिसूचना) स्वर्गीय मनोज सिंह मनराल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी पुण्य आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) के साथ अंतिम विदाई दी गई।
मनोज सिंह मनराल का कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित सेवाभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। उत्तराखण्ड पुलिस परिवार उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को सदैव आदर एवं सम्मान के साथ याद रखेगा। देहरादून पुलिस अपने इस जांबाज साथी की सेवाओं को सदैव याद रखेगी और उनके परिवार की देखभाल के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

