जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से लखपति दीदी सम्मेलन समारोह में भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने महिलाओं के हितों एवं स्वावलंबी बनाने के लिए संचालित केंद्र और राज्य सरकार की जानकारी देते हुए बैंक खाते खोलने का काम रहा हो या अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, उज्जवला गैस योजना, लखपति दीदी योजना से सभी से महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

बृहस्पतिवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के कटारपुर ग्राम के इंद्रप्रस्थ बैंकट हाल में महिला मोर्चा की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की अध्यक्षता में लखपति दीदी सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कि बैंक खाता खुलवाने के फायदें गिनाते हुए डिजिटल का फायदा बताया। उन्होंने कहा कि अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का फायदा बताते हुए कहा कि पहले महिला अपनी बीमारी छिपा लेती थी, लेकिन आज नहीं।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शिता से स्वयं सहायता समूह के द्वारा उत्पातित सामानों को मॉल से लेकर संबंधित दुकानों पर बिकवाकर जुड़ी हुई महिलाओं को लखपति बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरियां हो या सहकारिता के चुनावों में भी अध्यक्ष, डायरेक्टर से लेकर सभी में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। महिलाओं को घर की मुखिया बनाकर हर सरकारी योजनाओं का लाभ सीधा दिलाने का किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार का फिर से गठन होगा और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को काम और भी ज्यादा मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव के बाद जो देश में विधानसभा चुनाव होंगे, सभी में महिलाओं को बराबरी की सहभागिता मिलेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि रूकी हुई पेंशन जल्द जारी होगी। उन्होंने सभी महिलाओं को शॉल वितरण किया।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने स्वयं सहायता समूह के साथ सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी के परिवारों की मजबूती पर जोर देते हुए केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन सीमा चौहान ने किया।

इस मौके पर महिला मोर्चा प्रभारी संजीव चौधरी, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मास्टर, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, उपाध्यक्ष शर्मिला बगवाड़ी, मंडल अध्यक्ष दीपा कश्यप, शालिनी यादव, गुड्डी कश्यप, सुचिता ध्यानी, बिन्नी, ऋतु ठाकुर, वैशाली, अनीता, मीनाक्षी चौहान, उर्मिला, लीला, संतोष, सोनिया कश्यप, कविता, अंजू सिंघानिया, अंजू पंवार, प्रीति प्रजापति, ओमकारी, मैनता, ललिता, कोमल आदि शामिल हुए।

