जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार की प्रसिद्ध संस्था निरामया योग फाउंडेशन के सौजन्य से योगाचार्य ऋतु शर्मा ने राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रियों, अधिकारियों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले शारीरिक फायदों को बारे में बताया।
निरामया योग फाउंडेशन में हरिद्वार निवासी योगाचार्य ऋतु शर्मा सेवा दे रही है। उन्हें निरामया योग फाउंडेशन की ओर से गवर्नर हाउस (लोक भवन) गढ़ी कैंट देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी मंत्रियों, अधिकारियों के साथ वहां पर नियुक्त स्टाफ को योगाभ्यास कराया।
योगाचार्य ऋतु शर्मा ने सबसे पहले सभी को योग का महत्व समझाते हुए सूक्ष्म व्यायाम से सत्र की शुरुआत कराई। इसके बाद क्रमवार अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम कराया गया। मुख्य आसनों में सूर्य नमस्कार के 12 चरण, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, भुजंगासन, धनुरासन, शवासन सहित 20 से अधिक योगासनों का अभ्यास कराया गया।

उन्होंने संदेश दिया कि योग कोई एक दिन का अभ्यास नहीं है, यह जीवन जीने की कला है। सिर्फ 4-5 आसन भी प्रतिदिन 30 मिनट किए जाएं तो 80 प्रतिशत लाइफस्टाइल बीमारियों से बचा जा सकता है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड, मोटापा, सर्वाइकल, कमर दर्द, माइग्रेन, डिप्रेशन, अनिद्रा – ये सभी बीमारियां गलत दिनचर्या की देन हैं। योग से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक होता है, हार्मोन बैलेंस होते हैं और इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य को भूल गए हैं। मोबाइल, लैपटॉप और तनाव ने हमारी नींद और सेहत दोनों छीन ली है।

