जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
कालीबाड़ी मंदिर में फैज ने धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म अपनाया और अपना सोनू चौहान रख लिया। सोनू ने बताया कि यह फैसला उन्होंने अपनी व्यक्तिगत श्रद्धा और विश्वास के आधार पर लिया है और उन पर कोई बाहरी दबाव नहीं है।
शाहजहांपुर के कालीबाड़ी मंदिर में बृहस्पतिवार को फैज नाम के युवक ने धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म अपना लिया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना और शुद्धिकरण के बाद उन्हें सोनू चौहान नाम दिया गया। सोनू ने बताया कि यह घर वापसी उन्होंने अपनी व्यक्तिगत श्रद्धा और अंतरात्मा की आवाज पर की है।
तिलहर कस्बा निवासी फैज ने कालीबाड़ी मंदिर पहुंचकर सनातन धर्म में अपनी आस्था व्यक्त की। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया गया और अग्नि में आहूतियां दी गईं। इसके बाद गंगा जल से उनका शुद्धिकरण कराया गया। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें सोनू चौहान नाम दिया। सोनू चौहान ने मां काली की मूर्ति के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
भगवान शिव के प्रति है आस्था
सोनू चौहान ने बताया कि उनकी भगवान शिव में पहले से ही गहरी आस्था रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला उन्होंने अपनी व्यक्तिगत श्रद्धा और विश्वास के आधार पर लिया है और उन पर कोई बाहरी दबाव नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर निर्माण के समय वे अयोध्या गए थे। हिंदूवादी नेता और सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी ने इस घर वापसी को विधि-विधान से संपन्न बताया। इस मौके पर दुर्गेश मिश्रा और संतोष कुमार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *