जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उच्च प्राथमिक गाजीवाली के 141 छात्र छात्राओ को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ट्रैक सूट का वितरण किया। कांगड़ी स्थित प्रेमदास आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि अब कड़ाके की ठंड का मौसम आने वाला है, ऐसे में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़ों का वितरण किया जाना चाहिए। प्रेम दास आश्रम के महाराज देवेंद्र तोमर ने कहा कि आज के समय शहरी क्षेत्र में अधिकांश स्कूल में छात्र-छात्राओं को बैग, गर्म कपड़े सहित अन्य लेखन सामग्री का वितरण किया जाता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूल में यह प्रयास काफी सराहनीय है।

स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने कहा कि सभी को अधिक से अधिक प्रयास करना चाहिए कि अपने जन्मदिन या अन्य अवसर पर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को कुछ लेखन सामग्री वितरण की जाए। उप ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान ने सरहानीय कार्य करने पर सभी को धन्यवाद किया। इस अवसर पर शिक्षकों में प्रभात कुमार, ललित नारायण, सपना उप्रेती, सीमा रावत, प्रिया अग्रवाल के साथ ही भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाल, निवर्तमान भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष पवन पंत, सुनील पाल, रोहित कुमार, भोला, अनीता, भावना, चम्पा देवी, सुरेखा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *