जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। गैस सिलेंडर एकत्रित करने का आखिर मंसूबा किया था, रियायशी इलाके में अवैध धंधे का गोरखधंधे का सिडकुल पुलिस ने खुलासा किया है।
संदिग्ध गतिविधियों पर हरिद्वार पुलिस द्वारा जिलेभर में सतर्कता बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील स्थानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र पुलिस को खुफिया सूचना मिली कि थाना क्षेत्र रोशनपुरी, रावली महदूद में अवैध रूप से LPG सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुचकर अतीक अहमद के घर में 50–60 अवैध LPG सिलेंडर रखे पाए गए। पूछताछ में वह किसी भी दस्तावेज़ अथवा वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इतने सिलेंडरों का अवैध भंडारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था। पुलिस द्वारा तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी, हरिद्वार को मौके पर बुलाया गया तथा आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई। अतीक अहमद के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता आरोपित
अतीक अहमद पुत्र नसरू निवासी गुजरेड़ी, थाना तितावी, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)
हाल पता: रोशनपुरी, रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
थाना सिडकुल के एसएसआई देवेंद्र तोमर, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, कांस्टेबल अनिल कंडारी का सहयोग रहा।

