जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
आंधी और मूसलाधार बारिश के चलते बड़ी दुर्घटना सामने आई है। पुलिस कार्यालय के अंदर सो रहे दरोगा के ऊपर छत गिरने से उनकी मौत हो गई। मामला गाजियाबाद के लोनी अंकुर विहार एसीपी इंद्रापुरी का है। कार्यालय की छत गिरने से एक दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा रात के समय एसीपी कार्यालय में ही थे। घटना दो से तीन बजे के बीच की है।
लोनी के इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित एसीपी स्कूल बिहार कार्यालय की शनिवार रात तेज बारिश के चलते छत गिर गई। कार्यालय में सो रहे दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा मलबे में दब गए। सुबह जब अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो घटना का पता चला। मलबे से निकल कर वीरेंद्र कुमार मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
एसीपी अजय कुमार ने बताया कि शनिवार रात दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा कार्यालय में ही सो गए थे। रात करीब 2:30 बजे तेज बारिश के चलते उनके कार्यालय के एक कमरे की छत गिर गई। छत गिरने से वीरेंद्र कुमार मिश्रा मलबे में दब गए। रविवार सुबह पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग एसीपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने वीरेंद्र कुमार को मलबे से निकला। एसीपी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को अवगत कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *