जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जिला भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार के संयोजन में सिंह द्वारा स्थित गंगा घाट पर भगवान शिव की पूजा अर्चना एवं गंगा जी को दूध अर्पित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना हेतु पूजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन राष्ट्र को समर्पित है, उनके नेतृत्व में देश नित्त नयी ऊंचाइयों को छू रहा है। हम ईश्वर से उनके स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना करते हैं। गंगा पूजन के कार्यक्रम में आशीष चौधरी, अजय मलिक, ऋषभ सैनी, मंडल अध्यक्ष सर्वेश प्रजापति, ऋषभ सैनी, लक्ष्मण सिंह कटारिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप सिंघानिया, अजय राजपूत, मंडल मंत्री सुधीर ठाकुर, महक सिंह, दीपांकर जाना, संजय वर्मा आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *