जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
भगवानपुर। हरिद्वार बाईपास सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पर कावड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुबोध राकेश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किरण ने कावड़ शिविर का उद्घघाटन किया। भगवानपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता सुबोध राकेश ने इस दौरान शिवभक्तों को खाना खिलाया और फल वितरित किए। कावड़ सेवा शिविर का सराहा और इसमें हम सबको अपनी भागीदारी करनी चाहिए। शिव भक्तों की सेवा आवश्यक करनी चाहिए। इस शुभ अवसर पर राजीव ठेकेदार, अमित सैनी, शिव कुमार, नरेश प्रधान, डॉ शेर सिंह, राजकुमार, नीटू सैनी, स्वदेस, नीरज, डॉ अरुण, रवि कुमार, इत्यादि लोग मौजूद रहे।
वहीं, भगवानपुर बीडी इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा भगवानपुर के लोकप्रिय नेता सुबोध राकेश ने देशभक्ति संस्कृति प्रोग्राम में प्रतिभाग किया और एक पेड़ मां के नाम प्रधानाचार्य संजय गर्ग समस्त अध्यापक और प्यारे बच्चों के साथ लगाया। सुबोध राकेश ने सभी प्यारे बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा पर विशेष देने का आग्रह किया। इस शुभ अवसर पर दुष्यंत त्यागी, शिखर कुच्छल, डॉक्टर डीके भटनागर उपाध्यक्ष संस्कार, आशीष आर्य उपाध्यक्ष पर्यावरण, अक्षय भटनागर, संजय पाल, सुधीर सैनी, नेत्रपाल सिंह, संगीता गुप्ता, हिमांशी धीमान, बृजमोहन, रोहित कुमार, वसीम, अशोक, लोकेश, संजय, राजकुमार और समस्त प्यारे बच्चे उपस्थित रहे।

