जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। सदभावना स्टेडियम सलेमपुर में पिछले 2 महीने से उत्तरप्रदेश उत्तराखण्ड की 64 टीमों के बीच नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट चला आ रहा था। जिसका फाइनल मैच मुरादाबाद और राव क्रिकेट क्लब सलेमपुर के बीच फाइनल मैच हुआ। जिसमें सलेमपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर के मैच में 10 विकेट गवाकर 106 रन बनाए, जबकि मुरादाबाद इस लक्ष्य को भी छू ना सका। टीम 102 रन में ही 10 विकेट गवाकर 4 रनो से हार गया, जबकि यह नामुमकिन था।
मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने राव क्रिकेट क्लब के कैप्टन सावेज कुरैशी को 81 हजार और ट्रॉफी दी है जबकि रनरअप टीम के कप्तान मुस्तकीम अली को 41 हजार रूपए ओर ट्राफी से नवाजा मैन आफ द मैच पंकज कुमार को भी स्पेशल ट्रॉफी से नवाजा गया। मुख्य अतिथि राव आफाक अली ने राव क्रिकेट क्लब के राव जुगनू, शाकिर राणा, राव फरमान और वाजिद अली को 2 माह से चल रहे इस नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर मुबारकबाद देते हुए कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है जो जाति धर्म छुआछूत को नही देखता , सिर्फ प्रतिभाओं को सरहाता है जिससे देश मे अमन चैन शांति और भाईचारे का संदेश है। राव क्रिकेट क्लब की ये खूबी है की इसमे सर्व समाज के खिलाड़ी है जिनमें पिछड़े और दलित समाज के खिलाड़ियों का उनके हुनर से रुतबा बना हुआ हैं।
टीम में राव रहबर, राव मुबारिक, अमन पाल, अर्जुन कुमार, अमन खान, विशेष कुमार, आकाश कुमार तो वही मुरादाबाद की टीम के आशिक अली, दानिश अली, शाहबाज, फैजान, आश मोहम्मद, मेहराज, आशिफ तौसीफ, रज्जाक है।
इस अवसर पर दोनों टीम के खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण करने मे राव फैसल, राव मुन्ना, साजिद घोस्सी, राव काशिफ, अकरम अली, मुस्ताफा, नाजिम एडवोकेट, राव बिलाल, राव डंपी, राव अब्दुल्ला आदि ने भी सहयोग कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
राव आफाक अली और राव फरम अली ने सभी आए मेहमानों का स्वागत और सम्मान किया और कहा कि भविष्य में इसी प्रकार के आयोजन किए जाते रहेंगे।

