जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 100 पेटी चेकिंग के दौरान पकड़ी है। छोटे हाथी में सब्जी की आड़ में शराब तस्करी की जा रही थी। आरोपी हरियाणा का तस्कर है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 9 लाख रुपये की है। बताया जा रहा है​ कि शराब का जखीरा किसी प्रत्याशी के द्वारा मंगवाया गया था, हालांकि पुलिस पूछताछ कर रही है।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की लीडरशिप में हरिद्वार पुलिस नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त कर नशा तस्करों को जेल भेज रही है। झबरेडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बार्डर पर स्थित गांव खडखडी दयाला के पास से अभियुक्त राजेंद्र पुत्र खेमा सिंह निवासी ग्राम सांगा थाना राउड़ी जिला करनाल हरियाणा को छोटा हाथी से सब्जी की आड में अवैध शराब तस्करी करते हुए 100 पेटी अंग्रेजी शराब दबोचा गया। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि शराब किसे सप्लाई होनी थी।
नाम गिरफ्तार अभियुक्त
1- राजेन्द्र पुत्र खेमा सिंह निवासी ग्राम सागा थाना राउडी जिला करनाल हरियाणा
बरामदगी
— अंग्रेजी शराब RED DOT की 100 पेटी (कुल 4800 पव्वे), कीमत 8,98,560 रूपये
सचल दस्ता टीम
सीओ मंगलौर विवेक कुमार, अंकुर शर्मा थानाध्यक्ष झबरेडा, एसआई नीरज रावत-चौकी प्रभारी लखनौता, संजय पुनिया चौकी प्रभारी इकबालपुर, हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह, कांस्टेबल रणवीर सिंह, सुरेन्द्र चौहान, मुकेश चौहान का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *