जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भारत संकल्प यात्रा के तहत निकाले जा रहे रथ का स्वागत करते हुए आमजन को सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी देते हुए उनका पात्र लोगों का लाभ पहुंचाने को आह्वान किया।
मंगलवार को भूपतवाला में राठी चौक पर भाजपा सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का भाजपा नेता विदित शर्मा के संयोजन में रथ का स्वागत किया। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और जनता की समस्या का निवारण किया और सरकार की योजनाओ के बारे में लोगो को अवगत कराया। मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर ने सभी अधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाई।पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने कहा कि सरकार घर घर जाकर योजनाओ का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे इस दिशा में काम कर रही है विकसित भारत के लिए हर वर्ग तक विकास का रथ पहुंचना ही मोदी सरकार की गारंटी है।


भाजपा नेता आकाश भाटी ने कहा कि वार्ड के प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का निवारण हो इसलिए इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है और जनता इसका लाभ ले रही है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल सुनील सेठी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकुश भाटिया, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश पुरी, विकल राठी, आशीष जैन, अभिनव तिवारी, लक्ष्मी दत्त चिलकोटी, नगर निगम नगर से नगर आयुक्त भजन लाल आर्य, क्षेत्रीय अधिकारी खाद्य आपूर्ति विभाग बिंदू नेगी, पूर्ति निरीक्षक हरिद्वार उषा पांडे, लिपिक हरिद्वार मीनू, समाज कल्याण से जितेंद्र सिंह, प्रदीप सैनी, आशु कुमार, स्वास्थ्य विभाग सौरभ शर्मा, मोना, प्रतिभा, अरुणा विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता एमएन जोशी, सिद्धार्थ सिंह चौहान, अभिषेक यादव, गिरीश पाल आदि अधिकारी शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *