इसी कार में सवार थे सभी वन विभाग के अधिकारी

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व की चिल्ला रेंज में बड़ा हादसा हो गया है। चिल्ला की ओर आनी वाली कार का टायर फट गया, जिससे कार में सवार अधिकारी पेड़ से टकरा गए। जिसमें एक रेंजर शैलेष घिडियाल की मौत हो गई। अन्य की भी मौत हुई है। एक महिला अधिकारी वार्डन नहर में गिर गए है। जिसमें वह अधिकारी भी लापता बताई जा रही है। कुछ घायल अधिकारियों को एम्स भेजा गया है।

रेंजर शैलेष घिल्डियाल— फाइल फोटो

बताया जा रहा है कि किसी गाडी का ट्रायल चल रहा था, उसी दौरान रेंज के कई अधिकारी और वार्डन गाड़ी में मौजूद थे। गाड़ी अनियंत्रित होकर किसी पत्थर से टकराई और बड़ा हादसा हो गया। कार में दस लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत होने का मामला सामना आया है, जबकि तीन लोग घायल है।

वार्डन आलोकी — फाइल फोटो

रेंजर शैलेष घिल्डियाल बड़े ही सौम्य व्यवहार के अधिकारी थे, वे उत्तराखंड में जिलाधिकारी रहे आईएएस मंगेश घिल्डियाल के भाई थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *