oplus_131072

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशन में उत्तराखंड की टीम ने चेन्नई तमिलनाडु में आयोजित हुई मिनी राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में विजेता बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। चैंपियनशिप की ट्राफी लेकर हरिद्वार पहुंची टीम को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खेल नीति के साथ तमाम तरह ही छात्रवृत्ति के साथ प्रोत्साहन धनराशि जारी कराकर खेलों के प्रति खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है।
मंगलवार को वेद मंदिर में चैंपियनशिप की ट्राफी जीतकर आई टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप जीतकर उत्तराखंड प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार खेलों इंडिया के माध्यम से सभी को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने टीम ने चैंपियनशिप जीतकर अन्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने टेनिस बॉल खेल को राष्ट्रीय खेलों में शामिल कराने की मांग उठाई।
महासचिव अमजद उस्मानी ने बताया कि टीम की फाइनल में त​मिलनाड़ु से भिंडत हुई, तमिल की टीम ने 6 ओवर में 45 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका सामना करते हुए उत्तराखंड की टीम ने चौथे ओवर में लक्ष्य पूरा करते हुए चैंपियनशिप जीत ली। उत्तरकाशी निवासी टीम के कैप्टन अनुराग के नेतृत्व में यह उपलब्धि हासिल हुई। इस मौके पर जिला सचिव भारत भूषण, टीम कोच मनोज भंडारी, मैनेजर शिमांत बिष्ट, सीनियर खिलाड़ी वसीम, मनीष सैनी है।
टीम में हैं ये खिलाड़ी
टीम में अभिनव, अनुराग, अंजार, देव्यांश, सूर्य प्रताप, रूद्र, अखिल रावत, सुमित, अर्पित, मौ अली, हैदर अली, अब्दुल अजहर, रिहान एवं वनान शामिल है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *