जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा नेताओं की ओर से जगजीतपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों की सेवा करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रकल्प सेवा करने के साथ असहायों को आगे बढ़ाने का है।
बुधवार को जगजीतपुर में कार्यक्रम संयोजक एवं भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नवजोत सिंह वालिया के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान और विशिष्ट अतिथि महापौर किरण जैसल ने फीता काटकर किया। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रक्त का कोई वि​कल्प नहीं है, यह व्यक्ति से दान करने से ही जरूरतमंद को मिलता है। रक्तदान करने से कभी कोई बीमारी नहीं होती और रक्तदाता को हमेशा अच्छी फिलिंग होती है। उन्होंने स्वस्थ युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया।
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नवजोत वालिया ने कहा​ कि सेवा पखवाड़ा के तहत सेवा के कार्य किए जाएंगे। पखवाड़ा के पहले दिन 350 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 52 ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि बिना शिविर के भी जरूरतमंदों के लिए रक्तदान के विकल्प हमेशा खुले रहते हैं। नवजोत वालिया ने युवाओं को सेवा के प्रकल्पों में प्रतिभाग करने के लिए आह्वान किया।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री सुनील सैनी, जिला महामंत्री हीरा बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, प्रदेश मंत्री भाजयुमो दीपांशु विधार्थी,
पार्षद मनोज प्रालिया, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अजय कुमार, बबली, डॉ विशाल गर्ग, जिला पंचायत सदस्य दर्शन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता तरुण चौहान, विमला ढौंढियाल, मंडल महामंत्री करन वर्मा, मंडलमंत्री युधिष्ठिर वालिया, अनिल मिश्रा, अजित वालिया, मोहित वालिया, वंश सैनी, जयदीप, अभिषेक, ओमसेठी, नीतीश वालिया, आदर्श, अनिल जायसवाल, हर्ष मिश्रा, अरुण धीमान, राधेश्याम, तारामल, मनोज चौहान, विवेक चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *