कलियर पुलिस की हिरासत में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। अवैध रूप से तैयार किए जा रहे हथियारों को हरिद्वार जनपद में सप्लाई किए जाने का मामला सामने आने पर एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लिया है। उनके आदेश पर कलियर पुलिस और एसओजी की टीम ने रुड़की निवासी दो सप्लायरों को पकड़ा है। उनके पास से 02 पिस्टल, 03 तमंचे और कारतूस बरामद किए है। उन्होंने अस्लाह खरीद-फरोख्त में कुछ और नाम भी उजागर किए है। एसएसपी ने चेतावनी दी है कि सभी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में युवक की नृशंस हत्या के बाद अवैध अस्लाह सप्लाई होने की बात सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा जनपद क्षेत्र में अवैध अस्लाह हथियार आदि का व्यापार व खरीद फरोक्त करने वालो को चिन्हित कर ठोस कार्यवाही हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे।
उक्त निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाना कलियर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने गोपनीय सूत्रों से सूचना संकलित कर दिनांक 2 मई 2024 को चैकिंग कर 02 सप्लायर्स को दबोचते हुए उनके कब्जे से दो पिस्टल, तीन तमंचे व जिन्दा कारतूस बरामद किए।
पूछताछ में जानकारी हुई की आरोपी साहिल व आसिफ लंबे समय से अवैध अस्लाहो की तस्करी का काम कर रहे है। अवैध अस्लाहों की खरीद फरोख्त में कुछ अन्य नाम भी प्रकाश में आए है जिनकी गिरफ्तारी एवं अन्य अवैध अस्लहो की बरामदगी हेतू टीम लगातार प्रयास कर रही है।
पकड़े गए आर्म्स सप्लायर्स का विवरण-
1- आसिफ पुत्र मकसूद निवासी रामपुर कोतवाली गंगनहर रुड़की
2-साहिल पुत्र मुरसलीन निवासी भारत नगर उस्मान मस्जिद के पास कोतवाली गंगनहर रुड़की
पुलिस टीम थाना कलियर
कलियर थाने के एसआई आमिर खान, हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी, हेड कांस्टेबल अलियास अली, अजय काला, सीआईयू टीम में निरीक्षक रविंद शाह, एसआई रमेश सैनी, हेड कांस्टेबल सुरेश रमोला, अशोक, चमन, कांस्टेबल कपिल, महिपाल, रविन्द्र खत्री आदि का सहयोग रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *