जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। खानपुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में लापरवाही सामने आने पर कोतवाल को हटाया गया था। हालांकि इस मामले में कार्रवाई न होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थे।
खानपुर कोतवाली के एसएसआई मंसूर अली ने बताया कि 29 अप्रैल को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि कुछ युवकों ने उसकी बेटी जो सिर्फ पंद्रह साल की है, को नशीला पदार्थ सुंघाकर पहले अगवा किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
नाबालिग किशोरी से जुड़े इस मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए खानपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की। प्रकरण से जुड़े एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन अन्य 02 आरोपी गिरफ्तारी बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे तथा अपने ठिकाने बद कर रह रहे थे।
तलाश जारी रखते हुए पुलिस टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी रखी और मुखबिर तंत्र की मदद से फरार चल रहे दोनों आरोपियों की उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित ग्राम खुशीपुरा के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अन्तर्गत धारा 137(2), 78, 70(2), 123 बीएनएस व 3(क)/4, 5(छ)/6 पोक्सो अधिनियम में न्यायालय समक्ष पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया।
नाम पता आरोपित –
1- रासिम पुत्र लतीफ उम्र 21 वर्ष
2- रिहान पुत्र नौसाद उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम जोग्गावाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *