जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार पहुंचकर अधिष्ठात्री माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने जूना अखाड़ा के प्रमुख संतों के साथ आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। संतों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए जनताहित में कार्य करने को प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रदीप बत्रा के व्यवहार और कार्यकुशलता की सराहना की।


सोमवार को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने अधिष्ठात्री माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान जूना अखाड़ा के संतों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। आचार्य महामंडलेश्वर ने प्रदीप बत्रा के द्वारा जनता हित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनकी दूरदर्शिता का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे केंद्र और प्रदेश नेतृत्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो उन पर विश्वास जताया है वे उनके अनुरूप कार्य करेंगे। जनता हित में हमेशा कार्य करते रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *