जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद चेकिंग कर रही हरिद्वार पुलिस ने हरिद्वार में डाका डालने आए कई संदिग्ध चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक हरियाणा नंबर की गाड़ी में घूम रहे थे। उनके पास से ताला या गेट तोड़ने वाले उपकरण बरामद हुए हैं।
दिल्ली बम ब्लास्ट के दृष्टिगत एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने सभी थाना क्षेत्र को सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग करने के आदेश दिए। जिसके परिपेक्ष में सिडकुल पुलिस चैकिंग कर रही थी। सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान रात्रि में हरियाणा नंबर की i10 कार से घूम रहे कुछ लड़को को संदिग्ध प्रतीत होने पर पुछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि ये सभी चोरी के इरादे से थाना क्षेत्र में चोरी की योजना बनाते हुए घूम रहे है। वाहन को चेक किया गया तो उसमें आलानकब व अन्य चोरी करने में काम आने वाले औजार मिले।
ये सामान हुए बरामद
हथोड़ा, छैनी, प्लास, पेचकस, i10 कार
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, हेड कांस्टेबल संजय तोमर, कांस्टेबल कुलदीप, सुनील कुमार का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *