मोहित वशिष्ठ — फाइल फोटो

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार के युवा की राजस्थान में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर हालत में ​जूझ रहा है। इन दोनों भाईयों को घूमते समय अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी थी। जिसमें मोहित की मौके पर मौत हो गई, जबकि बड़े भाई चिराग को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। मोहित का अंतिम संस्कार हरिद्वार में लाकर किया गया।
हरिद्वार के ज्वालापुर के चाकलान मोहल्ला निवासी राजस्थान गए थे। वे राजस्थान के पाली जनपद में एक गांव में गए थे, जहां पर शुक्रवार की देर शाम को घूमने के लिए निकले थे, तभी अचानक पीछे अनयंत्रित गति से आई एक क्रेटा कार चालक ने दोनो भाईयों को टक्कर मार दी। जिसमें मोहित की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चिराग वशिष्ठ को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिराग के हाथ पैर गंभीर हालत में है। मोहित वशिष्ठ बड़ा ही होनहार था, जोकि घर की जिम्मेदारी निभा रहा था। उसकी बहन की शादी नवंबर महीने में है। जिसकी तैयारी में दोनो भाई लगे हुए थे। शनिवार को मोहित के शव को हरिद्वार लाया गया, जहां गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *