फाइल फोटो — ई—स्कूटी

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
ई—स्कूटी सुरक्षित नहीं है। चकेरी में कृष्णा नगर जीटी रोड स्थित एक ई-स्कूटी शोरूम में मंगलवार दोपहर चार्जिंग के दौरान बैटरी फटने के साथ धमाका हुआ। जिससे आग फैल गई और आग ने शोरूम में खड़ी करीब आधा दर्जन गाड़ियों को चपेट में ले लिया। यह देख कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे।
इसके साथ लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । गनीमत रही कि आग शोरूम के बेसमेंट में बने गोदाम तक नहीं पहुंची नहीं तो तबाही मच जाती। आग से अफरातफरी मच गई इसके साथ ही जीटी रोड पर जाम लग गया।
कृष्णा नगर में जीटी रोड पर अनूप अवस्थी की बिल्डिंग है। जिसे बेनाझाबर निवासी आदित्य राना ने किराए पर ले रखा है। जिसमें ओकिनावा नाम से ई-स्कूटी कंपनी का शोरूम खोल रखा है। जिसमें कुछ स्टाफ भी काम रहता है। शोरूम कर्मी अर्पिता ने बताया कि घटना के दौरान उनके साथ अन्य चार लोगों का स्टाफ था।
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक स्कूटी में चार्जिंग के दौरान धुआं निकल रहा था। जब तक वह लोग कुछ समझ पाते, तब तक बैटरी फटने से तेज धमाका हो गया। इस पर वह लोग जान बचाकर बाहर की ओर भागे। इसके बाद आग ने पूरे शोरूम को चपेट में ले लिया।
राहगीर रामादेवी निवासी ट्रांसपोर्ट व्यापारी सुमित ने शोरूम में आग लगी देखकर पुलिस के साथ दमकल को सूचना दी, जिसके बाद जाजमऊ फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची आग इतनी भीषण थी, कि आधे घंटे में ही शोरूम जलकर राख हो गया।
गोदाम तक आग को पहुंचने के पहले ही उस पर एक घंटे में काबू पा लिया गया। इस दौरान जीटी रोड पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही इससे जाम भी लगा। जिसे पुलिसकर्मियों ने करीब आधे घंटे बाद सामान्य कराया।
ये होता आग लगने का कारण
इलेक्ट्रिक वाहन में लगने वाली लीथियम-आयन बैटरी ज्वलनशील पदार्थों से बनी होती हैं इसका तापमान बढ़ने पर थर्मल रनवे एक चेन रिएक्शन होता है जिससे धमाका होता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *