फौजी अरविंद: फाइल फोटो

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार के फौजी की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। गैंडीखाता निवासी अरविंद कुमार (31) ट्रैक्टर से सरिया लेकर गांव आ रहा था। भागूवाला के निकट अचानक ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। पिता की मौत के बाद अवकाश पर आए इंडियन आर्मी के जवान अरविंद कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अरविंद ट्रैक्टर-ट्रॉली से मकान बनवाने के लिए सरिया लेकर गैंडीखाता जा रहा था, तभी डिवाइडर पर ट्रैक्टर चढ़ने से हादसा हो गया।
हरिद्वार जिले के श्यामपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत गैंडीखाता के नौरंगाबाद के निवासी इंडियन आर्मी का जवान अरविंद कुमार (31) अपना मकान बनाने के लिए ट्रैक्टर से सरिया लेकर गैंडीखाता जा रहा था। ट्रैक्टर गांव का ही सोनू चला रहा था। भागूवाला के निकट अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक साइड से डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रैक्टर पर बैठा अरविंद कुमार जैसे ही आगे गिरा, वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। अरविंद कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अरविंद अपने बड़े भाई नांगलसोती निवासी सुनील सैनी द्वारा नांगल से खरीदे गए सरिया को लेकर लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। मंडावली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
तीन मई को थी अरविंद की वापसी
अरविंद कुमार 20 मार्च को गांव आया था। पिता की मौत के बाद से वह अवकाश पर था। नासिक में तैनात अरविंद की तीन मई को वापसी थी। एक सप्ताह पूर्व आर्मी अस्पताल देहरादून में उसके परिवार में कन्या ने जन्म लिया था। अरविंद के दो वर्ष का एक बेटा भी है। अरविंद की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *