फाइल फोटो — जितेंद्र सिंह बिष्ट

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। देहरादून में शिमला बाईपास रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना सेंट ज्यूड्स स्कूल के पास हुई। पुलिस ने वर्कशॉप मालिक को हिरासत में लिया है, क्योंकि दुर्घटना में शामिल कार मरम्मत के लिए वहां आई थी। घटना के बाद कार सवार फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसा राजधानी देहरादून का है।
बुड्ढी गांव निवासी मुजम्मिल ने गाड़ी वसीम के वर्कशॉप में दी थी। वाहन का रिपेयर कार्य चल रहा था। शनिवार रात को वर्कशॉप में कार्य करने वाले अब्बू नाम के व्यक्ति ने वाहन की मेंटेनेंस चेक करने के लिए गाड़ी वर्कशॉप से बाहर निकाली। उसी दौरान शनिवार को जितेंद्र के दोस्त वासु का जन्मदिन था। सभी दोस्त के काटने के लिए जितेंद्र बिष्ट के कार्यालय में इकट्ठा हुए थे। उनके साथ ऋतिक, ओमी सजवान और वैभव रावत भी थे।
शनिवार रात करीब 8 बजे केक काटने के बाद सभी घर जाने के लिए कार्यालय से बाहर आ गए। तभी ज्यूड्स चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें जितेंद्र कार के नीचे आ गए, जबकि ऋतिक भी चपेट में आ गया। घटना के बाद चालक घबराहट में वाहन को छोड़कर भाग. घटना में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौके पर मौत हो गई। रितिक राजपूत निवासी चंद्रबनी गंभीर रूप से घायल हो गये।
स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस को सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची। उसी दौरान छात्र संघ के कई छात्र मौके पर पहुंच गए।सभी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह छात्रों को शान्त करवाया।
जितेंद्र सिंह बिष्ट एबीवीपी से साल 2018 में छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। वर्तमान में भाजपा के महानगर महामंत्री पद पर थे। कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *