जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। हरिद्वार में शिवलिंग ही चोरी कर लिया गया. इससे भक्तों में बहुत ही आक्रोश है. सोशल एन्क्लेव कालोनी के पार्क से शिवलिंग चोरी की घटना आई सामने। भाजपा के जिला महामंत्री आशु चौधरी ने मौके पर पहुंचकर संबंधित पुलिस को पूरे मामले को अवगत कराया। उनका कहना है कि शिवलिंग चोरी करना बहुत ही गंभीर मामला है. यदि समय रहते हुए ऐसे दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मामला ज्यादा आगे बढ़ जाएगा.

कालोनी वासियों मैं बताया कि इस बार सावन मास में इनकी स्थापना की गई थी. सतवीर सिंह व विकास कुमार ने बताया यह घटना हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। मास्टर सुखपाल सिंह, रामनिवास, मनोज कुमार, मांगेराम, सुनील कौशिक, सुधीर कुमार, शालू चौधरी, रीना देवी तन्नू शर्मा उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *