जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
रुड़की। उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि शिक्षक के मार्गदर्शन में छात्र रूपी वृक्ष का विकास होता है। शिक्षक वह व्यक्ति है जो समाज में परिवर्तन का आधार स्तंभ है। शिक्षा व समाज का परस्पर संगम है। जितने भी परिवर्तन समाज में आते है, उससे शिक्षा भी प्रभावित होती है। शिक्षा में अपेक्षाएं अधिक है। हम सभी को अपने दायित्वों का अहसास कर दायित्वों को मूर्तरूप देना होगा।
ब्लॉक अध्यक्ष लक्सर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के परिसर में नवनियुक्त शिक्षको के स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता करते हुए नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि एक शिक्षक ही अपने विद्यार्थी का जीवन गढ़ता है और शिक्षक ही समाज की आधारशिला है। शिक्षक अपने जीवन के अंत तक मार्गदर्शक की भूमिका अदा करता है और समाज को राह दिखाता रहता है, तभी शिक्षक को समाज में उच्च दर्जा दिया जाता है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई लक्सर द्वारा विकासखंड लक्सर में नवनियुक्त 18 शिक्षक शिक्षिकाओं को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष- प्रवीण कुमार, मंत्री कुलदीप नायक व कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंह द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों को आश्वस्त किया गया कि उनकी किसी भी प्रकार की विभागीय समस्या के समाधान हेतु संगठन हमेशा तत्पर रहेगा तथा आपके शिक्षण कार्य को सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह सैनी एवं मनोज शर्मा, मजार हसन, कृष्ण पाल, सुमेधा गौड, अक्षय कुमार, जोगिंदर, संजय गोयल, विवेक कुमार, विपिन सैनी, आकांक्षा, दर्पण गोयल, अरविंद कुमार, रुचि सैनी, शैफाली, गायत्री पाल, हिमांशु गुप्ता, योगेश कुमार, करुणा भारती, विशाल सैनी, कपिल सिंह, राहुल शाह, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। समारोह का मंच संचालन शिक्षक परविंदर सैनी ने किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *