जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
रुड़की। गन्ना समिति की चेयरमैन नीशू राठी ने कहा कि देश की बेटियों ने खेलों के साथ अन्य प्रतिस्पर्धाओं में विश्व में देश का नाम रोशन किया है। मंच छोटा हो या बड़ा यह निर्भर नहीं करता, प्रतिभा हमेशा निखर कर आगे बढ़ती है।
वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी पीरपुरा, मंगलौर के मैदान पर खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अस्मिता महिला टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी की अध्यक्ष नीशू राठी ने किया। इस अवसर पर नीशू राठी ने बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में कार्य करते हुए महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ा रही हैं। महिलाएं निडर होकर देश की सेवा कर रही हैं। निश्चित रूप से आज की यह प्रतियोगिता महिला खिलाडियों की बेहतरी के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।


इस प्रतियोगिता में ग्रीन हिल स्कूल, आचार्यकुलम स्कूल, वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी, नैनीताल, पतंजलि एवं डैफोडिल अकादमी के प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अवतार सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील राठी, अमजद उस्मानी, संजय तिवारी, अमित दानी, जुल्फिकार ठेकेदार, हरीश रावत, सुनीता अरोड़ा, आलोक द्विवेदी, इकरा सिद्दीकी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच ग्रीन हिल एवं आचार्यकुलम के बीच खेला गया। मैच के प्रारंभ में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया एवं आशीर्वाद दिया।
उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अमजद उस्मानी ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं बैच लगाकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में उमेश कुमार, वसीम, मनीष, हिमांशु, हरमंथ दीप कौर एवं वाजिद, मीनाक्षी प्रिया एवं अब्दुल रहमान आदि ने अपना योगदान दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *