जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। रोटरी क्लब सेंट्रल द्वारा निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। चिकित्सा कैंप में मेदांता द मेडिसिन सिटी के हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई। चिकित्सा कैंप का मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने उद्घाटन किया। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मेदांता द मेडिसिटी के चिकित्सकों द्वारा हृदय रोग एवं फेफड़ों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि खान-पान पर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। रोटरी क्लब सेंट्रल के अध्यक्ष सुमित लूथरा ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हृदय रोग जांच, फेफड़ों की जांच के साथ-साथ बीपी शुगर पीएफटी आदि की जांच निशुल्क की गई। रोगियों को चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिए गए। निशुल्क कैंप में सैकड़ों रोगियों ने जांच का लाभ लिया। सुमित लूथरा ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का हाल विशेषज्ञ चिकित्सक बेहतर तरीके से करते हैं। इस मौके पर डिप्टी मैनेजर नितिन शर्मा, एसएस गर्वनर विनय कुमार ने चिकित्सकों का आभार जताया। चिकित्सा टीम में डा.एसके तनेजा, डा.शाहिद खान, नितिन शर्मा, उपेंद्र, अंजलि, सौरभ, सुशील आदि ने अपनी सेवाएं रोगियों को प्रदान की। रोटरी क्लब सेंट्रल के अनिल दीवान, प्रेम अरोड़ा, विनेश मेहता, राजीव शर्मा, समीर गुप्ता आदि ने कैंप में सहयोग प्रदान किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *