जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा नेता महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने आज हरिद्वार आगमन पर हेलीपेड पहुंच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ऐतिहासिक 4 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते उनके द्वारा राज्य में किए जा रहे विकास कार्यों पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सुनील सेठी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने जो 4 साल में उपलब्धियां उत्तराखंड राज्य को दी वो किसी सौगात से कम नहीं जो निर्णय लिए वो कभी भुलाए नहीं जाएंगे। सामान नागरिक संहिता के साथ साथ ऐसे ऐसे निर्णय लिए जो उत्तराखंड की आजीवन पहचान बन गए उत्तराखंड कुछ निर्णयों के लिए देश का पहला राज्य बन गया । बिना किसी दवाब बिना किसी भेदभाव के 4 वर्ष पुष्कर सिंह धामी भाजपा की सरकार ने इस राज्य को वो उपलब्धियां दी जो अन्य राजनीतिक दलों के लिए हमेशा सपना ही बन गई। वरिष्ट भाजपा नेता विशाल गर्ग एवं संजय त्रिवाल ने इन 4 वर्षों को उत्तराखंड के विकास को जोड़ने ओर भविष्य के लिए सभी के लिए प्रेरणादायक बताया जो इन 4 वर्षों में हुआ वो इस राज्य के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा पुष्कर सिंह धामी के 4 वर्ष उपलब्धियों से भरे हुए है जिनको बताना गिनाना भी शायद कम होगा। लगातार हो रहे उत्तराखंड के विकास के लिए धामी सरकार बेहद अच्छे कार्य कर रही है जिससे भाजपा के प्रति जनाधार बढ़ा है जो 2027 में पुनः भाजपा की रिकॉर्ड सीटों से जीत के लिए आधार बनेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *