जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस की 10 साल की सेवा करने के उपरांत गहन बीमारी से जूझ रही शालू (मादा अश्व) ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी विदाई देते हुए उनके निभाए गए कर्तव्यों को याद किया।
हरिद्वार पुलिस के बेडे में शालू वर्ष 2016 से शामिल हुई थी। वर्ष 2016 से जनपद हरिद्वार में तैनात शालू ने 10 वर्ष तक लगातार अपनी सेवाओं के दौरान शान्त स्वभाव और भरोसेमंद साथी के तौर पर शालू ने स्नान ड्यूटी, शांति व्यवस्था ड्यूटी, ‘2021 कुंभ मेला ड्यूटी, राज्य स्थापना दिवस रैतिक परेड व लगातार प्रतिवर्ष लगने वाले कावड़ मेले में अपनी सेवाएं दी।

पैर में लाई लाज बीमारी (Quitor) से पीड़ित शालू (मादा अश्व) ने रविवार तड़के 15 वर्ष 6 माह की उम्र में दुनिया को हमेशा हमेशा की लिए अलविदा कह दिया।
बैरागी कैंप स्थित घोड़ा पुलिस लाइन में शालू की अंतिम संस्कार की दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ अन्य पुलिस कर्मी बेहद भावुक दिखे।

