एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। सीनियर पीसीएस प्रत्यूष सिंह ने हरिद्वार—रुड़की विकास प्राधिकरण में सचिव पद का चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में प्राधिकरण के बॉयलॉज के अनुसार कार्य करने को प्राथमिकता के तौर पर बताया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की प्लानिंग के अनुसार ही सौंदर्यीकरण के कार्य हो या विकास कार्य, सभी के विस्तार जारी रखे जाएंगे। लेकिन अवैध निर्माण हो या बिना अप्रूव्ड किए प्लॉटिंग पर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
एचआरडीए के सचिव मनीष कुमार सिंह का तबादला कुमाउं मंडल में होने पर उनके स्थान पर मसूरी—देहरादून विकास प्राधिकरण में सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रत्यूष सिंह को चार्ज दिया गया। सीनियर पीसीएस प्रत्यूष सिंह ने शनिवार को एचआरडीए में सचिव पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने विभागीय सीनियर, जूनियर अभियंताओं से परिचय ​लिया। इस दौरान उन्होंने अनौपचारिक वार्ता करते हुए बताया कि प्राधिकरण के बॉयलाज और शासन की गाइड लाइन के अनुसार कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की ओर से जनपद में चल रहे विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। पुराने प्लान के अनुसार जो कॉलोनियां विकसित की गई है, उनमें सुविधाओं के कार्य होंगे।

एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह

आमजन से की अपील
एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह ने जनपद के व्यापारी हो या आमजन, सभी से सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार निर्माण कार्य करें, ताकि भविष्य में किसी को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कॉलोनाइजरों को स्पष्ट निर्देशित किया कि बिना अप्रूव्ड कराए कॉलोनियां या प्लॉटिंग नहीं काटनी दी जाएगी। क्योंकि बाद में वहां पर बसने वालों को किसी प्रकार की दिक्कतें या असुविधाओं का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *