जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। अधिवक्ता विर्क की कोठी, गाड़ी के साथ करोड़ों की संपत्ति को डकारने वाले प्रॉपर्टी डीलर रवि चौहान और उसके पुत्र पर जमीन हड़पने के आरोप में ज्वालापुर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। हालांकि नगर कोतवाली पुलिस एचआरडीए में जमा एफडीआर को फर्जी तरीके से निकालने के मामले में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी फरार है। अब दूसरा मुकदमा दर्ज होने पर पिता—पुत्र की मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं, रवि चौहान ने धोखाधड़ी कर अकूत संपत्ति एकत्रित की और उससे करोड़ों की कई गाड़िया, आलीशान कोठी बनाकर ठाटबाट से रह रहा है, हालांकि पहले मुकदमें में हाईकोर्ट से सशर्त स्टे मिल गया था, लेकिन अब दूसरा मुकदमा दर्ज होने पर मुश्किल बढ़ गई है।
अधिवक्ता विर्क की पत्नी रिचपाल कौर ने ज्वालापुर कोतवाली में सीतापुर के निवासी रवि चौहान और उसके पुत्र ऋषभ चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें कौर ने बताया कि उसके पति विर्क ने अपने जीवनकाल में रवि चौहान के साथ मिलकर ज्वालापुर रानीपुर झाल पर ड्रीम सिटी नाम की कालोनी विकसित की थी। जिसमें विर्क की काफी भूमि शेष थी। आरोपी रवि चौहान ने उसे प्रलोभन दिया गया कि वह ग्राम सलेमपुर महदूद में एक दूसरी भूमि में रूपया निवेश कर रहा है।
कौर ने बताया कि 03 बच्चे, जिसमें 01 छहः माह की बेटी के लालन पोषण के दौरान उसके हालात व समय का फायदा उठाते हुए झूठे विश्वास में लेकर रवि चौहान ने सलेमपुर में नया आवसीय प्रोजेक्ट शुरु करने का झांसा देकर उसके पति विर्क की तरह हिस्सेदारी रखने की बात कहकर ड्रीम सिटी कालोनी ज्वालापुर में जो भूमि उनके नाम थी उनकी रजिस्ट्री करवा ली।
इन खसरा नंबर में कर दी ​रजिस्ट्री
रिचपाल कौर ने दिनांक 12.09.2019 को रवि चौहान को खाता संख्या 323 खसरा नं 795 मिलाजुला रकबाई 1.3380 हेक्टेयर के अपने भाग में से 0.1570 हेक्टेयर, खसरा नं 796 मिलाजुला रकबाई 0.2182 हेक्टेयर के अपने भाग में से 0.030 हेक्टेयर कुल रकबाई 0.1600 हेक्टेयर भूमि (31,000/- वर्ग फिट) स्थित ग्राम रानीपुर अपने हक में 18,82,000/- रु सर्किल रेट के हिसाब से लिखवाकर बैनामा विर्क के पुत्र योरावर सिंह से अपने हक में करवा लिया। तथा 18,82,000/- रु चैक नं 774093 दिनांक 12.09.2019 विजया बैंक हरिद्वार द्वारा प्रार्थिया के खाते में दिये इसी प्रकार 12.09.2019 को ही एक अन्य बैनामा बाबत भूमि खाता संख्या 1221 खसरा नं 651 मिलाजुला रकबाई 0.3360 हेक्टेयर अपने भाग में से 0.0600 हेक्टेयर भूमि खाता स० व भूमि 1302 खसरा नं 652 रकबाई 0.7750 हेक्टेयर के अपने भाग में से 0.0700 हेक्टेयर कुल रकबाई 0.1300 हेक्टेयर स्थित ग्राम ज्वालापुर तहसील हरिद्वार कीमत 15,30,000/- दिखाकर अपने हक में प्रार्थिया के पुत्र योगवर सिंह से अपने हक में बैनामा लिखवा लिया और उक्त 15,30,000/- चैक से 774094/ 12.09.2019 विजया बैंक हरिद्वार प्रार्थिया के बैंक खाते में डलवाये।
जिस दिन डलवाए उसी दिन वापिस करवाए
कौर ने बताया कि उसी दिन प्रार्थिया से उक्त 18,82,000/ व 15,30,000/- के प्रार्थिया के चैक द्वारा दूसरी जमीन में निवेश करने के नाम पर धोखा देकर ले लिये और अपने खाते में केश करा लिये व इसी जमीन का दानपत्र अपने पुत्र रिषभ चौहान को दे दिया। व उस जमीन को वो अब बेच रहा है लगभग 31000 वर्ग फुट जिसकी कुल कीमत लगभग आज के रेट के हिसाब से 9 करोड़ रु है।
रवि चौहान पुत्र करण सिंह निवासी ग्राम सीतापुर हरिद्वार द्वारा प्रार्थिया व प्रार्थिया के पुत्र से धोखा देकर उक्त जमीन के बैनामा अपने हक में करवा लिया और रूपये भी वापस ले लिये और आज तक न तो कोई जमीन दिलवाई न ही रूपये वापिस किए। इस के अतिरिक्त रवि चौहान एंव उसके पुत्र रिषभ द्वारा मेरी भावनाओ के साथ मुझे ब्लैकमेल कर हमारी पेटलवुड की जमीन, व पेंटागन मॉल के पास धोखाधडी से मेरे जेठ कश्मीर सिहं को बहला फुसलाकर करोंडो की धोखाधड़ी कर हड़प ली। उन्होंने अपने साथ हुई धोखाधड़ी के संबंध में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी रवि चौहान व उसके पुत्र रिषभ चौहान के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *