बलिया में दुर्घटना के बाद पलटी कार को देखते हुए स्थानीय लोग

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हाईवे पर अनियंत्रित हुई सफारी कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर हुई कि कार पलट गई, जिसमें सवार चार लोगों की दर्दनाक हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में फेफना से चितबड़ागांव की तरफ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने पांच साथी सफारी से जा रहे थे। ढाबा से आगे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य स्थल के पास तेज रफ्तार सफारी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर सड़क के नीचे पलट गई। इसमें सवार रितेश कुमार गोंड (30) निवासी तीखा, कमलेश यादव (36), राजू यादव (30) निवासी बडवालिया चितबड़ागांव, सत्येंद्र यादव (40) सीरिया मठ, थाना बड़ेसर गाजीपुर की मौत हो गई। वहीं छट्ठू यादव (28) गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोगों ने बताया कि मृतकों में से एक- दो लोग बालू मंडी में काम करते थे। फेफना थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि पेड़ से टकराकर सफारी सड़क किनारे पलट गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई व एक घायल हो गया है। मृतकों के परिजनों को खबर कर दी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *