जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चार जुलाई को ऋषिकुल मैदान में हो रहा विकास संकल्प पर्व का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की सहभागिता के लिए भाजपा नेताओं के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने अपील की है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ सरकार के विजन को जान सकेंगे।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चार जुलाई दिन शुक्रवार को अपराह्न 11 बजे ऋषिकुल मैदान में हमारा उत्तराखंड आगे बढ़ते हुए बदल रहा है के आह्वान पर विकास संकल्प पर्व का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भाजपा के विधायक, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक से शामिल कराने के लिए सभी जीतोड़ मेहनत करते हुए जनसंपर्क कर रहे हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने आमजन से अपील की है कि कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विजन और संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सकेगी। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर​ सिंह धामी आमजन से लेकर गरीबों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। आज प्रदेश में हर वर्ग उनकी योजनाओं से खुश है। उन्होंने विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण के साथ सभी निवासियों से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री के विचारों को सुनने के लिए ऋषिकुल मैदान में अवश्य पहुंचे। भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी मंडल के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं के अपील की है कि वे सभी अपने क्षेत्र के महिला पुरुषों, युवाओं को लेकर कार्यक्रम में शामिल हो।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *