जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। स्पर्श गंगा की ओर से आयोजित निशुल्क दस दिवसीय समर कैंप के आठवे दिन समाजसेवी इंद्रपाल शर्मा और राजबाला शर्मा ने बच्चों को प्रेरणादायक कहानियां सुनाई। उन्होंने जूस और फल बांटकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
सोमवार को कैम्प संयोजिका रीता चमोली, मनु रावत, बिमला ढोडियाल ने बताया कि कैम्प में सभी बच्चे नृत्य सीखने को लेकर अति उत्साहित रहते हैं। छोटे-छोटे बच्चों की गुरु ऋद्धि श्री और कनक आत्रे भी बच्चों को नृत्य सिखाने के लिए उत्साहित रहती हैं। कत्थक दीपमाला शर्मा की शिष्या इंटरमीडिएट की छात्रा ऋद्धि श्री राजवंश और मानवी वशिष्ठ की शिष्या कनक आत्रे, दोनों बालिकाओं का उत्साह देखते ही बनता है। इस भीषण गर्मी में दोनों बालिकाए सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 50 बालक बालिकाओं को निशुल्क नृत्य का प्रशिक्षण दे रही है। रिद्धि श्री और कनक आत्रे ने बताया कि शिक्षा बहुत जरूरी है, लेकिन शिक्षा के साथ-साथ स्वावलंबी बनने के लिए आपके अंदर जो भी प्रतिभा छुपी हुई है उसे विकसित करना चाहिए।
इस मौके पर अंजलि खुशी, गुंजन, ओम, हरीश, अनमोल, आयुष, कृष्णा, वंश, विशेष आदि बच्चे
कैम्प में आकर प्रशिक्षण ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *