जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेसक्लब की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में अवैध खनन के सवाल पर कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे तो तब किया हाल किया था, अवैध खनन करने वालों से उससे सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से होने वाले सभी कार्यों के खिलाफ है और रहेंगे।
हरिद्वार जनपद में अवैध खनन सर्वविदित है। शाम होते ही सैकड़ों जेसीबी, पौकलैंड गंगा, सहायक नदियों के साथ राजस्व भूमि का सीना चीरने के लिए उतार दी जाती है। इस अवैध खनन के धंधे में सभी के हाथ रंगे हुए हैं। इस अवैध खनन से होने वाली काली कमाई से रंगे हाथ कोई कार्रवाई नहीं करते। लेकिन अब भाजपा के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के मंसूबे से लगने लगा है कि वे चुनाव जीतकर सांसद निर्वाचित होते ही अवैध खनन नहीं होने देंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *