जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। दवा की अवैध फैक्ट्री हो या नशीली दवा, सभी के खिलाफ औषधि विभाग की कार्रवाई जारी है।
सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में औषधि विभाग हरिद्वार की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सलीयर स्थित एम/एस फलक नाज़ नामक बिना लाइसेंस चल रहे प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। गुप्त सूचना पर की गई इस छापेमारी में विभिन्न प्रकार की एलोपैथिक दवाएँ बरामद हुईं, जिनमें राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार की आपूर्ति हेतु चिन्हित सरकारी दवाएँ भी शामिल थीं।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालक किसी भी वैध औषधि लाइसेंस या क्रय-विक्रय अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके से कुल 12 प्रकार की दवाएँ जब्त की गईं, जिनका जप्ती मेमो (Form-16) तैयार कर गवाहों की मौजूदगी में सीलबंद किया गया।
सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कहा कि विभाग जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अवैध दवा व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, औषधि निरीक्षक हरीश सिंह और मेघा ने बताया कि बिना लाइसेंस दवा बिक्री या भंडारण एक गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *