जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। मात्र 200 रुपये के लिए हरिद्वार जनपद के भोगपुर गांव के मंदिर की पुजारी की हत्या कर दी। हत्यारे को नशे की गहरी लत है। आरोपी हरिद्वार में किसी ट्रेवल के पास गाड़ी चलाने के लिए आया था।लेकिन रात में मंदिर में चोरी करने पहुंच गया, जहां पुजारी के जाग जाने और उसे पकड़े जाने के भय से पुजारी की हत्या कर दी।
12 अप्रैल को कोतवाली लक्सर के भोगपुर स्थित मंदिर में कार्य करने वाले राजवीर की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर मौजूद वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए तथा घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल द्वारा भी मौका मुआयना किया गया।
धार्मिक स्थल पर हत्या व चोरी के इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया। पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने बारीकी से सभी सबूतों की पड़ताल करत हुए तकनीकी व मैनुअल पुलिसिंग की मदद से आस-पास के दो मन्दिरो में हुई घटना की कड़ी से कड़ी जोड़कर अलग-अलग क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया तथा निरंतर प्रयास किए। जिसका परिणाम से भागने की फिराक में तैयार घटना के एक संभावित संदिग्ध को दबोचकर उसके कब्जे से हथोड़ी, पेचकस व मन्दिर से चोरी किये इन्वर्टर तथा एम्पलिफायर बरामद किए।
पूछताछ में हकीकत आयी सामने-
पकड़ में आए मेरठ निवासी संदिग्ध से पूछताछ में सामने आया कि वह पेशे पेशे से ड्राईवर है और शराब पीने का आदी है। 11 अप्रैल को आरोपी अपने मुज्जफरनगर स्थित किराये के मकान से काम की तलाश में कनखल में ट्रेवल एजेंट के पास आया और शाम को भोगपुर में शिव मन्दिर के निकट रहने वाली अपनी मौसी के घर पर रुका। रात आरोपी शराब के नशे में चोरी छिपे पेचकस और हथोडा लेकर नजदीकी वाले मन्दिर में पहुंचा जहां मंदिर का ताला तोड़ने के दौरान मन्दिर के बाहर खाट पर सोया बुजुर्ग जाग गया और चिल्लाकर आरोपी को पकडने लगा। बचने के गरज से आरोपी ने पहले बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर हथोड़े से वार कर उसे गंभीर रुप से घायल किया और फिर पहले मन्दिर के अन्दर से चढावे के करीब 200 रूपये और एक इनवेटर और फिर बगल वाले मन्दिर से एक एम्पलीफाईर चोरी कर ले गया।
आरोपी ने ये भी बताया कि वह इसके बाद चोरी किया सामान वही आस-पास छुपाकर वापस चुपचाप अपनी मौसी के घर जा कर सो गया। सुबह जब चारों तरफ पुलिस की गतिविधिया व सतर्कता को दिखी तो वह डर के मारे बिना चोरी के सामान के सुबह मुजफ्फरनगर चला गया। कल वह उक्त सामान को लेने के लिए आज टांडा भागमल क्षेत्र में आया था जहां सामान के साथ पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया।
विवरण आरोपित-
विशाल चौधरी पुत्र परविन्दर कुमार निवासी अलमासपुर गली न0 02 कुंज विहार कालोनी थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष।
ये सामान हुआ बरामद
हत्या में इस्तेमाल हथोड़ी व पेचकस, मन्दिर से चोरी इन्वर्टर, मन्दिर के एमप्लीफायर
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
सीओ लक्सर देवेन्द्र सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई नितिन चौहान, एसआई यशवीर सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल रियाज अली, पंचम प्रकाश, विनोद कुमार, कांस्टेबल गंगा सिंह, ध्वजवीर सिंह, वसीम का सहयोग रहा।

