जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा से हरिद्वार लोकसभा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के घोषित किए जाने पर उनके सबसे करीबी नेताओं में शुमार युवा नेता प्रमोद खारी के नेतृत्व में रोड शो का भव्य स्वागत किया गया। प्रमोद खारी ने कहा कि हरिद्वार लोकसभा सीट के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजनकारी और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार करने में त्रिवेंद्र सिंह रावत की महत्ती भूमिका होगी।
शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र​ सिंह रावत हरिद्वार लोकसभा से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताकर हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार पहुंचने से पूर्व ही उनके कटटर समर्थक प्रमोद खारी वाहनों के रैला लेकर मेरठ पहुंच गए। प्रमोद खारी के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत हुआ और रोड शो निकालते हुए रामपुर तिराहा पर शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बार रोड शो नारसन बार्डर से हरिद्वार तक पहुंचा, जिसमें प्रमोद खारी का ​काफिला शामिल रहा।


त्रिवेंद्र सिंह रावत की टीम में प्रमोद खारी सबसे विश्वसनीय और करीबी नेताओं में शुमार है। प्रमोद खारी का कहना है कि वे मुख्यमंत्री काल में त्रिवेंद्र सिंह रावत की योजनाओं का कायल थे और उनके प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रमोद खारी ने कहा कि वे पूरी टीम के साथ मिलकर त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए काम करेंगे और उन्हें भारी मतों से जिताकर लोकसभा पहुंचाने का काम करेंगे।


इस मौके पर मनोज खारी, धर्मवीर चौधरी, अभिषेक चौहान, अंकुर चौहान, सलमान, सुरेश मोहन, रवि धीमान, रणदीप चौधरी, विनोद चौधरी, हरेंद्र, वेद प्रकाश, रोमी भाटी, अमित मावी, रेषभ चौहान, तुषार धीमान, ऋषिपाल, मोहम्मद शमीम, अनिल चौधरी, अमित चौहान, कृष भाटी, समीर खान आदि शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *