जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। थाना श्यामपुर पुलिस ने खुलेआम जाम गटक रहे नशेड़ियों पर अंकुश कसा है। पुलिस ने अभियान के दौरान 28 आरोपी दबोचा। उनपर पुलिस एक्ट के तहत की कार्रवाई की है। दोबारा यूं मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस ने उनसे 9500 रुपए जुर्माना वसूला है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।

सड़क किनारे सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर शोरगुल कर माहौल बिगाड़ने वालो को सुधारने के सम्बन्ध में व आगामी नए साल में सुरक्षा के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन पर दिनांक 28.12.2023 को थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा के नेतृत्व में चौकी लालढांग, और चंडी घाट क्षेत्रांतर्गत कांगड़ी मुख्य हाईवे पर स्थित होटल ढाबे, शराब के ठेके के आसपास, चिडियापुर में स्थित ढाबों के पास सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले कुल 28 व्यक्तियों को दबोचा गया।

इस दौरान गिरफ्त में आए सभी व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई कर ₹9500 जुर्माना वसूला गया तथा चेतावनी दी गई कि भविष्य में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते या हुडदंग मचाते मिले तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग

नितेश शर्मा थानाध्यक्ष श्यामपुर

(1)उ0नि0 अशोक रावत (चौकी प्रभारी चंडी घाट)

(2)उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी ( चौकी प्रभारी लालढांग)

(3)उ0नि0 मनोज रावत

(4) अ.उ0नि0 वीरेंद्र गुसाई

एवं थाना श्यामपुर के अन्य कर्मचारीगण

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *