जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि “संकल्प” को सार्थक करते हुए हरियाणा के 02 शराब तस्करों को 22 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्करी में लिप्त कार जब्त की है। तस्कर लग्जरी कार “टोयोटा कोरला एल्टिस” से हरियाणा ब्रांड की तस्करी कर रहे थे। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि त्योहारी सीजन में हमारी रडार पर और भी कई लोग हैं, जिन्हें एक-एक कर सभी को जेल भेजेंगे।
पुलिस टीम ने लाल पुल निकट दुर्गा चौक से टोयोटा कार से शराब तस्करी करते हुए 02 अभियुक्तों को 22 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दबोचा गया।
नाम पता गिरफ्तार आरोपियों
1-अखिल पुत्र राम दिया निवासी ग्राम निन्दाणा थाना महक रोहतक हरियाणा
2- मोहित पुत्र खुजान सिंह निवासी ग्राम सच्चा खेड़ा थाना नरवाणा जींद हरियाणा
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
ज्वालापुर कोतवाल विजय सिंह, रेल चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर, कांस्टेबल अमित गौड, राजेश बिष्ट, हसलवीर रावत, गणेश तोमर का सहयोग रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *