जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट के नतीजे चौकाने वाले आए हैं। पीआर कंपनी चलाकर राजनीति में प्रवेश करने वाले प्रशांत किशोर ​यानि पीके ने भाजपा का किला ढहा दिया है। और ये जब किया जब प्रदेश में ​भाजपा के मुख्यमंत्री और केंद्र में प्रधानमंत्री हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे से बांकीपुर विधानसभा की सीट खाली हो गई हैं, वे इस सीट से पांच बार विधायक निर्वाचित हुए। अब उनके खाली किए जाने पर भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को प्रत्याशी बनाया। प्रशांत किशोर तो भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन पर भी भारी पड़े हैं। उनकी छोड़ी बांकीपुर सीट पर उप चुनाव का रुझान साफ-साफ यह संकेत भी दे रहा है। भाजपा में निराशा छायी है।

BJP National President Nitin Nabin

27 राउंड की मतगणना पूरी, प्रशांत किशोर 16887 वोटों से आगे
31 में से 27 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक उन्हें 55,780 वोट मिले हैं और वे 16,887 मतों की बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। भाजपा के नीरज कुमार को अब तक 38,893 वोट मिले हैं, जबकि राजद की रेखा कुमारी 12,461 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हर राउंड के साथ प्रशांत किशोर की बढ़त बढ़ती जा रही है। अब केवल चार राउंड की मतगणना बाकी है और मौजूदा रुझानों को देखते हुए उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है, जबकि भाजपा की वापसी की संभावना बेहद कमजोर नजर आ रही है।

जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *