ब्यूरो रिपोर्ट
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। शवों की पहचान सिपाही शिवम बालियान के रूप में हुई, जबकि दूसरे युवक की पहचान बॉबी चौधरी के रूप में हुई। दोनों बाइक से पुलिस लाइन के लिए आ रहे थे।
पीलीभीत के टनकपुर हाईवे पर रविवार रात करीब 12 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। गौहनिया चौराहे के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। पीलीभीत के टनकपुर हाईवे पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में सिपाही समेत दो युवकों की मौत हो गई। सुनगढ़ी थाने में तैनात सिपाही शिवम बालियान (30 वर्ष) अपने साथ शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी बॉबी चौधरी (25 वर्ष) पुत्र नन्हे बाबू के साथ पुलिस लाइन स्थित आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान गौहनिया चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। हालांकि टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया था। बताया जाता है कि जोरदार टक्कर के बाद दोनों लोगों के शव क्षत-विक्षत हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिपाही शिवम बालियान मूल रूप से बुलंदशहर जिले का रहने वाले थे। जानकारी पर परिजन पीलीभीत पहुंच गए। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *