जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हरिद्वार के एक युवक—युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कांगड़ी स्थित तिरछे पुल के समीप हुआ। एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक और युवती की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना के बाद काफी देर तक वहां वाहनों का जाम लग गया। कुछ देर बाद यातायात सुचारू हो पाया।
थाना अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि एक युवा ओर युवती स्कूटी में सवार होकर हरिद्वार की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है की स्कूटी की रफ्तार काफी तेज होने के कारण वह संतुलन नहीं बना पाए और ट्रक की चपेट में आ गए जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चंडी घाट चौकी इंचार्ज नवीन चौहान ने बताया कि मृतक युवती की पहचान श्रद्धा जोशी निवासी ब्रह्मपुरी और युवक की पहचान अक्षत शर्मा निवासी कनखल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *