जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। साईं कुटुम्ब समिति से जुड़े अनुयायियों ने गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गोविंदघाट पर 11 वीं बार सामूहिक साईं स्नान का आयोजन करते हुए मूर्तियों को स्नान कराया। साईं स्नान में पहुंची साईं प्रतिमाओं का सुंदर माला पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद सभी ने मिलकर साईं बाबा की आरती की। आरती के बाद साईं को भोग लगाकर साईं भक्तों व घाट पर उपस्थित लोगों को भंडारा कराया गया। साईं कुटुम्ब की तरफ से दूर दूर से आए साईं भक्तों का माला व पटका पहना कर स्वागत किया गया।

गोविंदघाट पर साईं भक्त प्रतिमाओं को स्नान कराते हुए।

साईं कुटुम्ब अध्यक्ष पूनम कपिल ने बताया कि दूर दूर से आए साई भक्त अपने संग लाई साई प्रतिमाओं के साथ प्रातः 10 बजे विशाल ऑप्टिकल्स पर एकत्र हुए। साईं भक्तों को समाजसेवी डॉ विशाल गर्ग की ओर से जलपान कराया गया। वहां से साईं भक्त शोभायात्रो के रूप में साईं प्रतिमाओं को अपने सिर पर रखकर ढोल बाजे के साथ नाचते गाते, साईं के जयकारे लगाते हुए गोविंदघाट पर पहुंचे। शोभायात्रा को डॉ विशाल गर्ग एवं साईं भक्त राम आर्य के द्वारा नारियल फोड़ कर रवाना किया गया। रास्ते में साईं प्रतिमाओं व साईं भक्तों पर पुष्प वर्षा होती रही।

गोविंदघाट पर साईं भक्त प्रतिमाओं को स्नान कराते हुए।

गोविंदघाट पहुंचकर दिल्ली, मोदीनगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की, अंबाला, चंडीगढ़, देहरादून, ऋषिकेश व हरिद्वार के स्थानीय साईं भक्तों ने साईं प्रतिमाओं संग सामूहिक रूप से गंगा स्नान किया। गंगा स्नान करते हुए साईं भक्त साई बाबा की जय, गंगा मईया की जय के जयकारे लगा रहे थे। स्नान के बाद साईं प्रतिमाओं को सुंदर सुंदर वस्त्र व गहने पहना कर सजाया गया।
सामूहिक साईं स्नान के आयोजन को सफल बनाने में साईं कुटुम्ब से सचिव नितिन जयसिंह, पूजा रानी, बबली, विनोद कुमार, शिखा, ओमप्रकाश सिंह, सुरेश कुमार, कविता, अर्चना, सुनीता, सुमित, रवि वर्मा, रिया, पंकज, मोना जयसिंह, भानु आदि का सरहानीय योगदान रहा। साईं स्नान में विशेष रूप से अजय मालिक, राम आर्य, राजकुमार मल्होत्रा, दीपक टंडन, गुंजन क्वात्रा, रोहित कमल, आशीष जैन, भूपेंद्र पंवार, सीमा पंवार, किरण अरोड़ा, ममता, रजनीश मेहता सहित सैंकड़ों भक्त शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *