जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। अब उत्तराखंड में दरोगा का राज नहीं इंस्पेक्टर का राज चलेगा। कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 58 थानों को कोतवाली का दर्जा देने के लिए शासनादेश जारी करा दिया है। हरिद्वार जिले में जहां पहले से ही 7 कोतवाली थी तो अब 9 थाने कोतवाली में तबदील हो गए हैं। ऐसे में अब हरिद्वार जिले में दरोगा किसी थाने के इंचार्ज नहीं रह सकेंगे। क्योंकि पुलिस में कोतवाली का चार्ज इंस्पेक्टर ही संभालता है। अब दरोगा केवल चौकियों को ही संभालेंगे। हालांकि पुराने दरोगाओं के निरंतर प्रमोशन भी हो रहे हैं और कुछ के होने हैं।
जनपद हरिद्वार में ये थाने बनेंगे कोतवाली
श्यामपुर, कनखल, पथरी, बहादराबाद, भगवानपुर, झबरेड़ा, खानपुर, कलियर, सिडकुल
ये पहले से ही हैं — नगर कोतवाली हरिद्वार, रानीपुर, ज्वालापुर, लक्सर, रुड़की गंगनहर, सिविल लाइन, मंगलौर पहले से ही कोतवाली है।
देहरादून में इन थानों को बनाया कोतवाली
नेहरू कालोनी, रायपुर, राजपुर, रायवाला, सहसपुर, कालसी, प्रेमनगर, चकराता को कोतवाली बनाया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *