जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने पूरी टीम को ऊर्जावान बताते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए आमजन को पार्टी से जोड़ने का काम करना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन सके।
रविवार को वेद मंदिर आश्रम में भाजपा की जिला की नई कार्यकारिणी का स्वागत हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ईमानदार, कर्मठ और जुझारू नेताओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। पार्टी ने हमेशा हर विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए सभी जाति, धर्म के लिए काम किया है, जिसका नतीजा है कि केंद्र में लगातार तीसरी बार और प्रदेश में दो बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि नई ऊर्जावान टीम को पार्टी की मजबूती के लिए काम करते हुए प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए काम करना है। भाजपा की लगातार सरकार बनने से प्रदेश के हर वर्ग का समुचित विकास होगा।
दर्जाधारी डॉ जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, शिवालिकनगर के चेयरमैन राजीव शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को जनताहित में काम करना है और पार्टी से युवाओं को जोड़ने का काम करना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष सीमा चौहान एवं तरुण नैयर, जिला मंत्री भूप सिंह, विनित जौली, जिला मीडिया संयोजक धर्मेंद्र चौहान आदि का स्वागत किया। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, सुशील पंवार, विक्रम चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, प्रणव यादव, सौरभ शर्मा, कैलाश भंडारी, अजय मलिक, रवि वर्मा, पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, आदित्य मलिक, रविंद्र उनियाल, संचिन डागर, दीपांशु शर्मा, सतविंदर सिंह, श्रवण चौहान, सचिन चौहान, चंदन सैनी, रेणु चौधरी, देवविख्यात भाटी, शुभम चौधरी, युधिष्ठिर वालिया आदि शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *