विधायक जयकृष्ण पटेल

ब्यूरो रिपोर्ट
विधानसभा में सवाल नहीं पूछने और सवाल को वापस लेने पर विधायक ने दस करोड़ की रिश्वत की मांग कर डाली। भारत आदिवासी पार्टी ( BAP) के बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल को एसीबी ने रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। राजस्थान में पहली बार किसी विधायक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। पटेल को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया बताया जा रहा है। रिश्वत की राशि विधायक की ओर से विधानसभा के पास स्थित विधायक आवास पर ली जा रही थी। एसीबी की टीम पटेल के आवास पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।
बांसवाड़ा के बागीदौरा से भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल को ACB ने रिश्वत मामले में ट्रैप किया है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई उस समय हुई जब विधायक के गनमैन के जरिए 20 लाख रुपये की पहली किस्त के रूप में कथित रिश्वत ली जा रही थी। बताया जा रहा है कि कुल 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। ACB की टीम ने जयकृष्ण पटेल को हिरासत में ले लिया है और फिलहाल विधायक आवास पर कार्रवाई जारी है। वहीं, रिश्वत की रकम लेकर फरार हुए गनमैन की तलाश की जा रही है। विधायक पटेल ने खनन के मामले को लेकर विधानसभा में सवाल लगाया था. उसके जवाब को ड्रॉप करने की एवज में यह घूस ली गई थी।
बाप के डूंगरपुर-बांसवाड़ा से सांसद राजकुमार रोत ने विधायक जयकृष्ण पटेल के खिलाफ की गई कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। अमर उजाला से खास बातचीत में सांसद रोत ने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्हें भी मीडिया के माध्यम से ही मिली है और अब तक उनकी विधायक पटेल से कोई बातचीत नहीं हुई है। राजकुमार रोत ने कहा कि बाप पार्टी राजस्थान में एक तीसरी राजनीतिक ताकत के रूप में उभर रही थी, जिससे कई पुराने राजनैतिक दल असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की छवि खराब करने के उद्देश्य से यह साजिश रची गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *