एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल haridwar

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में तैनात कई दारोगाओं के तबादले एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने किए हैं। जारी सूची के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात भानु प्रताप को थाना कलियर भेजा है। पुलिस लाइन से ही जयवीर रावत को कोतवाली मंगलौर और प्रशांत बहुगुणा को एसआईएस शाखा भेजा है।
कोतवाली रूड़की से बारू सिंह चौहान को कोतवाली ज्वालापुर, पुलिस लाइन से रघुवीर रावत को कोतवाली मंगलौर भेजा है।
कोतवाली रुड़की से मनोज रावत को थाना श्यामपुर, थाना श्यामपुर से शशीभूषण जोशी को कोतवाली रूड़की भेजा है। थाना श्यामपुर से बलवंत पंवार को कोतवाली गंगनहर भेजा है। एसएसपी से सभी को अपराध नियंत्रण करने के निर्देश दिए है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *