जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
उत्तराखंड में सबसे ज्यादा रिश्वत लेने के मामले लेखपाल, कानूनगो के सामने आ रहे हैं। हालांकि बचने के लिए साइडर रखते ​हैं, लेकिन फिर भी फंस रहे हैं। हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने 40 हजार की रिश्वत के साथ डीडीहाट पिथौरागढ़ में तैनात कानूनगो को गिरफ्तार किया है। भूमि की नाप न होने पर कानूनगो ने दो मंजिले भवन का काम रुकवा दिया था। जमीन की नापजोख के एवज में आरोपी कानूनगो ने 50 हजार रिश्वत की डिमांड की थी। बातचीत के बाद वह 40 हजार रुपए में मान गया। आज तहसील परिसर क्षेत्र में बने आवास से टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
हल्द्वानी विजलेंस कि टीम ने डीडीहाट तहसील में तैनात कानूनगो को 40 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। विजिलेंस टीम के मुताबिक टोल फ्री नंबर पर वादी ने शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया कि डीडीहाट तहसील क्षेत्र में उसका दो मंजिला मकान बन रहा था। भूमि की नाप न होने के कारण कानूनगो ने काम रुकवा दिया। उसकी नाप के एवज में उससे 25-25 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। जब उसके द्वारा आरोपी से बातचीत की गई तो आरोपी 40 हजार रुपए में मान गया.जिसके बाद वादी ने उसकी शिकायत विजिलेंस टीम को की गई।
शिकायत की जांच के लिए टीम गठित की गई। जिसमें कानूनगो द्वारा काम रुकवा कर रिश्वत की मांग करना सही पाया गया। जिसके बाद ट्रैप टीम का गठन करते हुए टीम को डीडीहाट भेजा गया। आज टीम ने आरोपी कानूनगो नारायण सिंह करायत को 40 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथो तहसील परिसर से हिरासत में लिया। टीम आरोपी कानूनगो से पूछताछ में जुटी हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *